ईरान की बढ़ती मिलिट्री पावर और उसकी मिसाइल और ड्रोन तकनीक के बारे में पिछले काफी समय से अमेरिका और उसके सहयोगी देश अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर बयानबाज़ी करते रहे हैं। हाल ही के दिनों में यह बयानबाज़ी और तेज़ हो गयी है।
द गार्डियन ने हाला ही में ईरान की बढ़ती ड्रोन ताक़त और मिसाइल तकनीक पर एक तफ्सीली रिपोर्ट दी वहीँ अब म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे इस्राईल के युद्ध मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि ईरान आज की तारीख़ में 50 से ज़्यादा देशों को आधुनिक हथियार सप्लाई कर रहा है।
इस्राईल के युद्ध मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि ईरान आज दुनिया भर में आधुनिक और खतरनाक हथियारों को बेचने वाला देश बन गया है कम से कम 50 देश ईरान के साथ हथियार सौदे करने के लिए तैयार हैं। ईरान के खिलाफ अपने बेबुनियाद आरोपों को जारी रखते हुए गैलेन्ट ने का कि ईरान 1000 किलोमीटर तक की दूरी आराम से तय करने वाले खतरनाक ड्रोन विमानों को बेलारूस समेत पूर्वी यूरोपीय देशों को दे रहा है जबकि वह यही काम लैटिन अमेरिका में भी कर चुका है।
ईरान के खिलाफ एक बार फिर दुनिया को साम्राज्यवादी धड़े और ज़ायोनी लॉबी के साथ एकजुट होने की अपील करते हुए गैलेन्ट ने कहा कि हमे ईरान के बढ़ते खतरे को रोकने और उसे उसके कामों की सज़ा देने के लिए मिलकर काम करना होगा।
बता दें कि हाल ही में गार्डियन ने ईरान की बढ़ती मिलिट्री पावर और ड्रोन तकनीक के बारे में रिपोर्ट देते हुए दावा किया था कि ड्रोन निर्माण के मामले में ईरान का कोई मुक़ाबला नहीं है वह ड्रोन निर्माण के मामले में वर्ल्ड लीडर बन चुका है। द गार्डियन ने ईरान की बढ़ती सैन्य ताक़त के बारे में लिखा कि ईरान सस्ते और घातक ड्रोन के उत्पादन में दुनिया के सबसे बड़े देश के रूप में उभर रहा है।
द गार्डियन ने ईरान और दुनियाभर के देशों के बीच हथियार सौदे पर बात करते हुए अल मॉनिटर के हवाले से कहा कि ईरान के वरिष्ठ सैन्याधिकारियों ने कहा है कि ईरान की ड्रोन पावर इतनी बढ़ गयी है कि चीन ने भी ईरान से 15 हज़ार ड्रोन खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।